फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के तुलसी गांव में बुधवार की दोपहर तीन वर्षीय बालक की घर के सामने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे पर बैलगाड़ी खड़ी कर आवागमन ठप कर दिया। जिससे एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बालक के घरवालों ने सरकारी जमीन से पानी को निकलवाने के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। फिर भी पानी नहीं निकलवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा कर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

लालगंज थाना के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत तुलसी गांव निवासी संजय का सड़क के बगल में मकान है। घर से सड़क तक सरकारी जमीन में बने गड्ढे में बरसाती पानी भरा हुआ था। उसी गड्ढे मे संजय के तीन वर्षीय पुत्र श्यामजीत की बुधवार की दोपहर डूबने से मौत हो गई। घर के लोग उसे खोजने लगे, लेकिन वह घर में नहीं दिखाई पड़ा। इसके बाद किसी ने गड्ढे में शव दिखने की सूचना दी। जिस पर घरवाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्चे का शव दिखा। परिजनों का आरोप है कि तहसील प्रशासन को पानी निकालने के लिए सूचना दी गई थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों के अनुसार भी पड़ोस के कुछ लोग भी पानी नहीं निकलने दे रहे थे। परिजनों ने इसमें दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।कहा कि गड्ढ़ा में से पानी नहीं निकालने के कारण बालक की मौत हुई है। दरअसल सड़क बनाने के लिए मिट्टी निकाली गई थी। जिससे वहां गड्ढा बन गया था। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह पहुंच गए। उन्होंने नाराज लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें