जमालपुर। क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाइवे पर निर्माणाधीन जिवनाथपुर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा होते होते बच गया। रात में किसी समय किसी अज्ञात वाहन ने क्रासिंग का फाटक तोड़ते हुए पुल की शटरिंग भी गिरा दिया। यह संयोग ही था कि उस समय वहां कोई नहीं था। बता दे कि जिवनाथपुर रेलवे क्रासिंग का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण आये दिन जाम लगा रहता है। रेलवे द्वारा गाडी को पास कराने के लिए पुलिस का सहयोग लेना पड़ता है। ग्रामीणों को सुबह शाम को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।