फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंचार्ज तो नपे सिपाही पर नहीं हुई कार्यवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। करीब एक माह पहले अपहरण के प्रयास में पकड़े गए युवकों को चौकी इंचार्ज अजय श्रीवास्तव पुलिस चौकी में लाठी से पीट रहे थे। इसका वीडियो वायरल होने पर एसपी शालिनी ने बुधवार को इमिलिया चटटी चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिया। मंगलवार को भी चौकी इंचार्ज पर पिटाई का का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उनसे अभद्रता की थी। हालांकि इस मामले में चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों पर ही उल्टा ही मुकदमा दर्ज करा दिया। वायरल वीडियो नौ अक्तूबर का है, जिसमें चौकी इंचार्ज युवक को लाठी से पीट रहे हैं। यह मामला अपहरण के प्रयास में पकड़े गए युवकों से धन वसूली के लिए पीटने से जुड़ा बताया जा रहा है। पिटाई के समय चौकी का एक सिपाही और होमगार्ड युवक को पकड़ा हुए थे। वीडियो में एक होमगार्ड दो अन्य युवकों को पकड़ कर लाठी से पीटता हुआ दिख रहा है। वीडियो को किसी ने एसपी शालिनी के पास भेज दिया। बुधवार को एसपी ने अहरौरा में नवनिर्मित अष्टकोणीय थाने का निरीक्षण करने के बाद वीडियो को देखा तो चौकी इंचार्ज अजय श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें