फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगवासी के घुघुटी गांव के कोटेदार राधेश्याम के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक विनीत कुमार पांडेय ने उपजिलाधिकारी सदर के निर्देश पर काला बाजारी करने के आरोप में धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कोटेदार ने नौ कुंतल 24 किलो गेहूूूं तथा नौ कुंतल 81 किलो चावल काला बाजारी की है। यह जांच के समय उजागर हुआ था। शिकायत पर छह अक्टूबर की शाम एसडीएम सदर के आदेश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लक्ष्मण राम ने टीम के साथ गहन जांच पड़ताल के बाद दो कमरों को सील कर कालाबाजारी की रिपोर्ट दी थी। जिसके तहत कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें