फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मकान में घुसा , मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के कुदारन गांव के पास शनिवार की सुबह बेकाबू ट्रक मकान से जा टकराया। इस घटना में मकान का छज्जा और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद पांच लोग बाल-पाल बच गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित कुदारन गांव के पास राजकुमार पटेल का मकान है। उसी मकान के आगेे वाले हिस्से में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शनिवार की सुबह दस बजे वाराणसी से सोनभद्र की ओर एक ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। कुदारन गांव के पार अचानक सामने से एक दूसरा ट्रक आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक हड़बड़ा गया जिससे ट्रक बेकाबू होकर राजकुमार के मकान में घुस गया। हादसे में मकान का छज्जा और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने चालक की जमकर पिटाई की। इसी दौरान किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर ट्रक उसे थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें