फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने लूट के भुक्तभोगी से ली घटना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बांदा से चंबल एक्सप्रेस में सवार होकर मिर्जापुर लौटते समय इलाहाबाद के पास नशीला पदार्थ खिला कर 15 लाख की लूट के शिकार हुए सराफा व्यापारी से जीआरपी ने बुधवार को पूछताछ की। नगर के मिशन कंपाउंड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती चल रहे भुक्तभोगी प्रदीप से पुलिस ने पूरे घटना क्रम के बारे में जानकारी लिया। गौरतलब है कि नगर के गनेशगंज मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार बांदा जनपद में लगभग चार सौ ग्राम का आभूषण तैयार कर सोमवार की सुबह कुछ लोगों को पहुंचाने गया था। बनाए गए आभूषण को आर्डर कर्ताओं को देकर चंबल एक्सप्रेस से घर वापस आ रहा था। ट्रेन इलाहाबाद स्टेशन पर रूकी तो कुछ सामान खरीद कर खाया। इसके बाद पानी की बोतल को सीट पर रख कर बाथरूम में चला गया। बाहर निकला तो पानी पिया। पानी पीने के कुछ देर बाद उसे बेहोशी छाने लगी। ट्रेन स्टेशन से आगे बढ़ी तो वह बेहोश हो गया। जिसका फायदा उठाते हुए जहरखुरान गिरोह के सदस्य उसके पास मौजूद लगभग 15 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर बुधवार को जीआरपी थाने में तैनात उपनिरीक्षक दीनानाथ यादव नगर के मिशन कंपाउंड स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचे और वहां भर्ती चल रहे प्रदीप से पूरे घटना क्रम की जानकारी ली। साथ ही उसके साथ व आते जाते समय कौन कौन लोग मौजूद रहे इसके बारे में पूछा। पुलिस की माने तो जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें