चील्ह। थाना क्षैत्र के मुजेहरा गांव के पास मंगलवार की शाम असुंतलित होकर बाइक से गिर जाने से प्रमिला 40 वर्ष पत्नी बाबूलाल निवासी चेकसारी की मौत हो गई। प्रमिला किसी के साथ बाइक से औराई की तरफ से अपने घर चेकसारी आ रही थी जैसे ही बाइक मुजेहरा के पास पहुंची की सड़क पर गड्ढा होने के कारण असंतुलित हो गई जिससे प्रमिला सिर के बल पीछे की तरफ गिर पड़ी। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया जा राहा था कि कि रास्ते में उसकी मौत हो गई ।