फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर एक लेखपाल की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव सत्यम पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की पूर्वाहन 11 बजेे ट्रक से कुचलकर मड़िहान तहसील में तैनात महिला लेेखपाल की मौत हो गई जबकि उसका साथी पुरुष लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल घायल लेखपाल को जिला चिकित्सालय और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर लगते ही डीएम, एसडीएम सदर एवं मड़िहान, सभी लेखपाल और तहसील के कर्मचारी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। आजमगढ़ जनपद जीयनपुर थाना क्षेत्र के तुर्कवली गांव की सुमन यादव (25) पत्नी संतोष कुमार यादव मड़िहान तहसील में लेखपाल पद पर तैनात थी। इसी तहसील में मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी संतोष चौधरी (30) पुत्र सलगू भी लेखपाल के पद तैनात है। प्रतिदिन की भांति बुधवार को संतोष चौधरी के साथ सुमन लेखपाल बाइक से ड्यूटी पर मड़िहान तहसील जा रही थीं। दोनों मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग के जसोवर गांव स्थित सत्यम पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। सुमन को ट्रक कुचलते हुए निकल गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देेख आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे देहात कोतवाल अभय सिंह तथा भरुहना चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव ने घायल लेखपाल संतोष को जिला चिकित्सालय भेजवाया। जानकारी होते ही डीएम अनुराग पटेल, एसडीएम मड़िहान सुरेंद्र बहादुर सिंह एवं एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, लेखपाल संघ के अध्यक्ष, सदर और मड़िहान तहसील के लेखपाल समेत अन्य साथी जिला चिकित्सालय में पहुुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें