फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां । जमालपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे तालाब से बाहर निकालकर आनन फानन में एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गौरी गांव निवासिनी सुहानी आठ वर्ष पुत्री छांगुर बियार तालाब में अपने सहेलियों के साथ मछली पकड़ रही थी। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल जाने से तालाब में गिर गई। शोरगुल पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जब तक बच्ची को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें