अहरौरा । बाइक से घर लौट रहा युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मंगलवार की रात क्षेत्र के बिल्लोकुंड के पास घायल हो गया । स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सीएचसी ले गई। जहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सोनभद्र के सुकृत निवासी चंद्र प्रकाश (35) मंगलवार की रात नौ बजे वाराणसी की ओर से अपने घर लौट रहा था । युवक जैसे ही क्षेत्र के बिल्लोकुंड के समीप पहुंचा कि तभी किसी वाहन के चपेट में आकर सड़क पर गिर गया । पुलिस युवक को सीएचसी ले गई । इसके बाद रात 10 बजे क्षेत्र के सरिया गांव निवासी शिवम (22) बाजार से पाइप लेकर घर को लौट रहा था जैसे ही मेंहदीपुर चौराहे के समीप पहुंचा कि तभी बाइक अनियंत्रित हो गया और युवक सड़क पर गिर गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया ।