फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने छोटे भाई को अपने ट्रक से कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर बेला जंगल के पास शुक्रवार को चार बजे ढाबे के सामने ट्रक चालक नवसाद की बड़े भाई के ट्रक से कुचलने से मौत हो गई। नवसाद ढाबे के पास ट्रक चालक बड़े भाई भाई को खाना खाने के लिए रोक रहा था कि इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक से कुचलकर छोटे भाई की मौत पर बड़ा भाई बिलखकर रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी नवसाद (32) के साथ उसका भाई भी दूसरा ट्रक पर गाजियाबाद से परचून का सामान लोडकर रांची जा रहा था। सिरसी मोड़ के आगे गिरी ढाबा के सामने पहुंचा तो खाना खाने के लिए आगे चल रहा नवसाद ट्रक खड़ा कर दिया। पीछे से आ रहे भाई को ढाबे पर खाने के लिए ट्रक रोकने लगा लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया और नवसाद के ऊपर ट्रक चढ़ गया जिससे नवसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें