फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के विरुद्घ मुकदमा हुआ दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोठिया कलां निवासिनी प्रेमलता की तहरीर पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित मारपीट का मुकदमा मंगलवार की देर रात पुलिस ने दर्ज कर लिया। सोठिया कला गांव के ग्राम प्रधान अरविंद सिंह पर आरोप है कि वे 17 अगस्त को सायंकाल प्रेमलता के घर गए थे। महिला को देखते ही उसे धक्का मारते हुए गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे। 19 अगस्त को पुन: घर के पास से गुजर रहे थे कि मारपीट की। मंगलवार को महिला की तहरीर पर ग्राम प्रधान सोठिया कला के विरुद्ध एससी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें