जमालपुर। थाना क्षेत्र के औरइयां गांव निवासी छांगुर यादव (52) की शनिवार की शाम ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में सियापा छा गया। औरइयां गांव निवासी छांगुर यादव की एक सप्ताह पूर्व ट्रैक्टर से भूसा ले जाते समय सोनभद्र के खम्हरियां गांव में ट्रक से एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायलावस्था में उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया था। वह एक सप्ताह से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। मौत की सूचना पर परिजनों में मातम छा गया एवं ग्रामीण वाराणसी के लिए रवाना हो गए।