फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी काटने वाली महिला पकड़े जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों से पटा जिगना थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिगना। चोटी काटने वाली एक महिला के पकड़ने की जाने की खबर फैलते ही शनिवार को छानबे ब्लॉक में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों से थाना परिसर समेत पूरा इलाका पट गया। हर कोई चोटी काटने वाली महिला को एक बार देखना चाहता था। साथ ही लोगों में उसको लेकर आक्रोश भी पैदा था। निरीक्षक ने बताया कि पकड़ी गई महिला विक्षिप्त है और मध्यप्रदेश से भटकती हुई आ गई है। वह बाल काटने वाली नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात एक महिला को रघईपुर गांव में चोटी कटवा करार देते हुए कुछ लोगों ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे जिगना पुलिस को सौंप दिया। महिला ने अपना नाम रामकली और पति का नाम जगदीश बताया। वह मध्यप्रदेश के किसी कतरनपुर मदरिया बाजार की रहने वाली है। वह मांगती-खाती हुई गांव में पहुंच गई थी। मानसिक रूप से कमजोर भी है। इसी बीच क्षेत्र में खबर फैल गई कि चोटी काटने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ लिया है। उलके बाद थाने में भीड़ जुटने लगी। लोग पुलिस से महिला को दिखाने की मांग करने लगी। पुलिस वाले भी लोगों को समझाते समझाते थक गए लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं। आखिर में पुलिस ने सबको वहां से किसी तरह भगाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पकड़ी गई महिला मानसिक रूप से कमजोर है। उसके परिवार के लोेगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें