फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृतेले बेटे ने साथियों के साथ मिलकर मां की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


जमालपुर। पुलिस ने जमालपुर के गोरखी गांव निवासिनी महिला हत्याकांड के आरोप में उसके सौतेले बेटे समेत दो आरोपियों को रविवार दोपहर दो बजे जमालपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए हत्यारोपियों के पास से हत्या में इस्तेेमाल किए गए चाकू और वाहन को बरामद करते हुए सभी के विरुद्घ महिला का अपहरण कर उसकी हत्या करने के बाद शव छिपाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। हालांकि अभी तक पुलिस महिला के शव को बरामद नहीं कर पाई है। ये जानकारी सीओ चुनार प्रमोद कुमार ने सोमवार को जमालपुर थाने में पत्रकारों को दी।
सीओ चुनार ने बताया कि जमालपुर थाना क्षेत्र के गोरखी गांव निवासी रामआसरे सिंह पटेल की सौतेली मां सुनीता देवी उर्फ मुन्नी देवी पत्नी शायर सिंह से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच जमीन और बैंक के पैसे को लेकर विवाद था। रामआसरे का आरोप था कि उसकी सौतेली मां उसे कुछ नहीं देना चाहती थी और जमीन को बेचने की फिराक में थी। विरोध करने पर विवाद करती थी। सोचा कि अगर ये जीवित रहेगी तो उसे कुछ नहीं मिलेगा। इसीलिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। छह जनवरी को अपने भाई समेत तीन अन्य साथियों विकास सिंह पुत्र गोपाल सिंह, विजय सिंह पुत्र शायर सिंह तथा सुरेंद्र सिंह उर्फ नगई पुत्र रामवृक्ष के साथ मिलकर उसका अपहरण कर वाराणसी के रामनगर के विश्व सुंदरी पुलिया पर ले गया। वहां चाकू से उसका गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को गंगा नदी में फेंककर फरार हो गया। मामले की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष जमालपुर सूर्यभान, उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह, उपनिरीक्षक राजेश चौबे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया गया। टीम को रविवार को सूचना मिली कि सुनीता हत्याकांड के दो आरोपी जमालपुुर तिराहे पर खड़े होकर कहीं भागने की फिराक में हैं। जानकारी होते ही टीम पहुंची और मुख्य आरोपी रामआसरे तथा सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहीं मिला शव
जमालपुर गांव निवासिनी महिला सुनीता को सात जनवरी से पुलिस तलाश कर रही थी। यहां तक की रामनगर के विश्वसुंदरी पुलिया के नीचे गंगा में जाल डलवाकर शव की तलाश भी कराई गई लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आनन फानन उसके सौतेेले बेटों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें