मिर्जापुर। जीआरपी ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान बुधवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर दो से ट्रेनों में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या, उपनिरीक्षक प्रवींद्र कुमार और उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश के साथ बुधवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि ट्रेनों में चोरी करने वाला एक व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा है। जानकारी होते ही वह पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी कराई तो उसके पास से 11 सौ रुपया नगद, चोरी के मोबाइल, 80 ग्राम नशीला पाउडर समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी जितेंद्र भारती निवासी सबरी दलित बस्ती कटरा कोतवाली के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।