फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरों ने नगदी समेत आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। पैड़ापुर चौकी अंतर्गत भगेसर ग्रामसभा के गढ़िया नाला के समीप मंगलवार की रात चोरों द्वारा छह लाख नगद समेत आठ लाख रुपये की चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने थाने में तहरीर देकर चोरों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। भगेसर गांव के गढ़िया नाला निवासी प्रमोद पुत्र राजाराम तथा उसके परिवार के लोग मंगलवार घर में सोई हुई थी। चोर पीछे के दरवाजे से बात करके घर में घुस गए। जिस कमरे में परिवार के लोग सोए थे उन कमरों के दरवाजे बंद कर दिए और कुंडी लगा दिए। इसके बाद पूरे कमरे को खंगालते हुए उसमें रखे बक्से को भी उठा ले गए। बक्से को घर से पीछे सौ मीटर दूर पर खेत में फेंक दिया था। गृहस्वामी राजाराम का कहना है कि जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए साढ़े तीन लाख रुपया रखा था। उसको भी चोर उठा ले गए। मेरे पत्नी का एवं मेरे पतोहू का संपूर्ण गहना भी ले गए, जिसमें सोने का कंगन मांगटीका,अंगूठी, सोने की जंजीर हंसुली,करधनी पायल कई जेवरात थे। घटना की सूचना पर पैड़ापुर चौकी इंचार्ज और थानाध्यक्ष पड़री ने मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। क्षेत्राधिकारी सदर बृजेश त्रिपाठी डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट के टीम के साथ पहुंच कर खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें