पड़री। थाना क्षेत्र के गुरुखली गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर मंगलवार की रात 11 बजे ट्रक व डीसीएम की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर चोटिल हो गए। मौके पर पहुुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को ट्रक के केबिन में फंसे चालकों को बाहर निकलवाकर जिला चिकित्सालय भेजवाया। मिर्जापुर से चौदह चक्का ट्रक गिटटी लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। मंगलवार की रात्रि जैैसे ही ट्रक पड़री थाना क्षेत्र के गुरुखुली गांव के पास पहुंचा कि वाराणसी से मिर्जापुर स्याही लोडकर आ रही डीसीएम से आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक चालक राजकुमार विश्वकर्मा 33 वर्ष निवासी दीपनगर थाना मड़िहान व डीसीएम चालक सुदामा निवासी करहिया थाना गहमर जिला गाजीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहनों के खलासी बाल बाल बच गए। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी पड़री साजिद सिद्दीकी ने दोनों घायलों को सदर हॉस्पिटल भेजवाया गया। सड़क पर जाम की स्थिति होने के कारण थानाध्यक्ष ने दोनों वाहनों को घटनास्थल से साइड लगवाए जिससे राहगीरों का आवागमन बाधित न हो।