चील्ह। रक्षा बंधन के दिन रोडवेज बस चील्ह थाना क्षेत्र के टेढवा में स्थित मिश्रा पेट्रोल टंकी के पास सड़क किनारे चहारदीवारी से टकरा गई। मिर्जापुर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस में सवार महिला शांति देवी 60 वर्षीय की मौत हो गई वहीं परिचालक सहित दो लोग घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
रविवार की सुबह आठ बजे मिर्जापुर वाराणसी डिपो की रोडवेज बस मिर्जापुर से वाराणसी की तरफ जा रही थी। रोडवेज बस जैसे ही टेढ़वा चौकी क्षेत्र के मिश्र पेट्रोल टंकी के समीप पहुंची ही थी कि रोड किनारे बने अहाते की चहारदीवारी से बस टकरा गई। जिससे बस में सवार महिला शांति देवी उम्र 60 पत्नी श्रीनारायण निवासी रामपुर जौनपुर की मौत हो गई। इसके साथ ही बस में सवार चालक सहित संदीप शर्मा 24 और घायल हो गए। घटना की सूचना पर मिलते ही चील्ह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद यात्री अपने घर चले गए तथा बस चालक राजेश गिरी पुत्र रमेश गिरि 45 निवासी सुंदर पट्टी थाना औराई की स्थिति गंभीर देख उपचार हेतु भर्ती कर लिया गया। इसके साथ ही कुछ यात्रियों को हल्की चोटे आई, जिनका चिकित्सकों द्वारा इलाज करके छोड़ दिया गया।