मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज स्थित चाय -पान की दो दुकानों में शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में आग लग गई। इससे दोनों दुकानें धू-धू कर जलकर राख हो गई। घटना की सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने घटना की सूचना पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। आग से दोनों दुकानों का लगभग एक लाख रुपये की क्षति होना बताया जा रहा है।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के रानीबाग मोहल्ला निवासी मन्नू लाल यादव ने शहर कोतवाली के वासलीगंज के रैदानी कालोनी के तिराहे पर गुमटी में चाय-पान की दुकान लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनकी दुुकान में आग लगा दिया। जिससे गुमटी धू -धू कर जलते हुए नष्ट हो गई। आग की इस घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। इसी प्रकार वासलीगंज के साधुवाड़ा मोहल्ला निवासी आशुतोष केशरवारनी पुत्र शंकर केशरवानी बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय के परिसर में गुमटी में चाय पान की दुकान खोला हुआ है। इनके दुकान में भी अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दिया। जिससे दुकान जलकर नष्ट हो गई। आग से 50 हजार रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। इसके पूर्व में बदमाशों ने कचहरी परिसर में दो दुकानों में आग लगाकर जला दिया था।