फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम एव सीओ खनन स्थलों पर धमके, जानी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। उपजिलाधिकारी सदर और सीओ सदर के नेतृत्व में खनिज, राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पहाड़ी ब्लाक स्थित डगमगपुर क्षेत्र के खनन स्थलों का शनिवार की सुबह औचक निरीक्षण किया। इसकी जानकारी होते ही अवैध खननकर्ता एवं अवैध तरीके से क्रशर प्लांट चला रहे लोग प्लांट बंद कर भाग गए। टीम ने एक प्लांट से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्हें कागजात लेकर उपस्थित होने को कहा। साथ ही सर्वेयर एवं तहसीलदार को लीजों की नापी कराकर उसकी रिपोर्ट देने को कहा। इस दौरान लीजों का सीमांकन न होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अवैध खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर अरविंद चौहान एवं सीओ सदर बृजेश तिवारी तहसीलदार विकास पांडेय, सर्वेयर रामसुरेश के साथ शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर इलाके में चल रहे धड़ल्ले अवैध खनन की हकीकत जानने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान किसी भी लीज पर पिलर सीमांकन नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताया। साथ ही अधिकांश क्रशर प्लांटों पर चहारदीवारी नहीं पाई गई। उन्होंने तहसीलदार विकास पांडेय एवं सर्वेयर को निर्देशित किया कि क्षेेत्र के 32 हेटेक्यर ग्राम समाज की जमीन में कितने लीज हैं और कितने क्रशर व कटर प्लांट संचालित हो रहे हैं, इनकी संख्या बताएं। लीजों के जमीनों की नापी कराकर कर रिपोर्ट दी जाए। नापी के दौरान कोई भी लीज धारक, क्रशर या कटर प्लांट मालिक गलत पाया जाता है तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाए। करीब तीन घंटे तक अधिकारियों ने पहाड़ियों को खंगाला। इस दौरान समस्त लीजों के बारे में सर्वेयर से जानकारी ली। क्षेत्र में 12 एकड़ की सबसे बड़ी जमीनदार सिंह की लीज का सीमांकन खुद खड़े होकर कराया। इस दौरान कानूनगो पहाड़ी नेगई राम, सिटी ब्लाक के कानून गो चंद्रिका प्रसाद, नौ लेखपाल, पड़री थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें