हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया बाजार निवासी सिमसिम अली पुत्र चिराग अली 21 ने मंगलवार की रात पक्के मकान के छत में लगे पंखे में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फांसी के फंदे में झूल कर जान दे दी। सुबह परिजन दूसरे कमरे में सो कर उठे तो सिमसिम का कमरा अंदर से बंद देखकर आश्चर्य चकित हो गए। आवाज देने पर कमरा नहीं खुला तब दरवाजा तोड़ कर अंदर गए तो सिमसिम को पंखे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में रस्सी काट कर नीचे उतारे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि सिमसिम अली की शादी एक वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश जनपद के हिनौती गांव में हुई थी। शादी के पहले दो वर्ष से जीविकोपार्जन के लिए मुंबई के एक कंपनी में कार्य करता था। लेकिन तीन माह पूर्व मुंबई से घर आने पर सिमसिम की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जिसके कारण पत्नी भी दूसरे कमरे में सोई थी सिमसिम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया बिना पुलिस को सूचना दिए शव का दफन कर दिए।