फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों पर युवती का अपहरण करने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के अमदह गांव निवासी तीन युवकों पर युवती का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई युवती के चचेरे भाई की तहरीर के आधार पर की। हलिया पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र के अमदह गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को हलिया थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े पिता की पुत्री को गांव के ही विवेक उर्फ विनीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह, रणजीत सिंह व सुजीत सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह 22 फरवरी की रात आठ बजे बहला फुसला कर भगा ले गए। परिवार के लोग बगल के कमरे में सो रहे थे। सुबह युवती कमरे में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिली। तहरीर में युवती के घर से जाते समय अपने साथ जेवरात सहित दो लाख की एफडी, पासबुक भी ले जाने की बात कही गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। हलिया थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें