चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के मडफा गांव में रविवार सुबह ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पन्नालाल (55) पुत्र बेचन निवासी मडफा सुबह अपने खेत में पानी की भराई कर रहा था। इसी बीच अचानक उसके पेट में दर्द उठा। परिजन उसे चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
ठंड से किसान की मौत