फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बदमाशों ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। ग्राम पंचायत बजटा के चकिया मजरा से रविवार को शाम आठ बजे रात अपहृत श्रीकांत बिंद 32 वर्ष बदमाशों के चंगुल में ही है। मंगलवार की रात बदमाशों ने श्रीकांत की पत्नी उषा देवी के मोबाइल पर फोन कर सोना देने की ही बात कही और धमकी भी दी । सोना नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। पुलिस की टीमें बदमाशों तक पहुंचने में अभी तक कामयाब नहीं हुईं है । पुलिस मामले का खुलासा करने में जुटी है। घटना से दुखी व परेशान परिजन तांत्रिक पंडित व देवी देवता की शरण में भी पहुंचना शुरू कर दिया है। बदमाश श्रीकांत बिंद के ही मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं और बात कराने के बाद मोबाइल बंद हो जाता है। बुधवार को भी पुलिस क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों पर भी जांच पडताल में जुटी है । उधर पुलिस का कहना है कि वह सक्रियता से काम कर रही है । जल्द ही अपहृत को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें