फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में हुई युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । छातों गांव के पास मंगलवार की शाम निर्जन स्थल पर युवक शिवा की हत्या कर फेंकी लाश मिली। हत्या के पीछे जमीन संबंधी विवाद था। मृतक की मां विजय लक्ष्मी ने उसे पुश्तैनी बारह बीघे की जमीन वर्षों पूर्व लिख दिया था, जिसे लेकर उसके सगे संबंधियों में नाराजगी थी। इसी को लेकर युवक की हत्या उसके रिश्तेदारों ने मिलकर कर दी है।
विज्ञापन

मृतक शिवा सिंह की मां विजय लक्ष्मी को उसकी मां ने अपनी पुश्तैनी बारह बीघा की जमीन उसके नाम कर दिया था । तभी से विजय लक्ष्मी अपने पति के साथ जमालपुर के औड़ी गांव में रहने लगी थी । जिसे लेकर विजय लक्ष्मी के चाचा के लड़कों में नाराजगी थी। बीते छह दिसंबर को विजय लक्ष्मी के एकलौते बेटे शिवा सिंह को उसके रिश्तेदार सोनू पटेल व विनय पटेल लाठी से मारते पीटते हुए अपने घर में ले गए और घर में मौजूद चार महिलाओं के संग मिलकर युवक की हत्या कर दी । मृतक की मां लड़के की हत्या किए जाने की आशंका जताती रही लेकिन जमालपुर पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई। जांच टीम ने अनुमान लगाया कि सोमवार को आरोपियों ने छातों गांव में स्थित जंगल में शव को बोरे में लाकर फेंक दिया और बोरे में आग लगा दिया । पुलिस हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
इनसेट
प्रयोगशाला में होगी डीएनए जांच
अहरौरा । छातों गांव के पास जंगल में मिले युवक की शव की शिनाख्त होने के बाद एसपी विपिन मिश्रा ने शव का लखनऊ में विधि विज्ञान प्रयोगशाला में डीएनए जांच कराने का आदेश दिया । पोस्टमार्टम के बाद शव का सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा । युवक के शरीर के कई अंग जलने की वजह से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी । शिवा की मां ने बताया कि बेटे की दाढ़ी व उसके शरीर के बची हुए उंगलियों को देख उसकी पहचान कर रही हूं । एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच हो इसके लिए शव का डीएनए जांच कराने का आदेश दिया । एसपी ने कहा कि शव का डीएनए लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए भेजा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें