जिगना। एसडीएम सदर आशुतोष कुमार दुबे के नेतृत्व में खनिज, परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार की रात कटरा, जिगना एवं विंध्याचल थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 12 ट्रक ओवरलोड एवं बिना परमिट के चलते पकड़े गए, जिन्हें सीज कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन राम सागर ने बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि जिले में ट्रक क्षमता से अधिक बालू एवं गिटटी लोडकर जाते हैं। इस मामानी को रोकने के लिए रविवार की रात कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो ट्रक ओवरलोडिंग में पकड़े गए, जिन्हें सीज कर दिया गया। वहीं, विंध्याचल के गैपूरा में बालू और गिटटी लेकर जा रहे दो ट्रकों को पकड़कर उनसे कागजात मांगे गए लेकिन चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इसलिए इनको भी सीज कर दिया गया। इसी तरह जिगना में छह ट्रक ओवरलोड बालू के साथ पकड़े जाने पर सीज कर दिए गए।