राजगढ़। पांच दिन पूर्व राजगढ़ क्षेत्र में एक बालिका के साथ हुए गैंगरेप में लड़की की मां द्वारा दिये गए नामजद तहरीर पर पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें से तीन लोगों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने की बात मानी है। जबकि पुलिस अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। लड़की के मुंह पर कपड़ा बांध कर ले जाने वाला आरोपी मास्टर माइंड रोशन सोनकर 18 वर्ष निवासी दूबेपुर थाना मड़िहान बाबू बनारसी दास टेक्निकल इंस्टीट्यूट लखनऊ में बीटेक का छात्र है। जिसने अपने साथियों को फोन कर गैंगरेप करने के लिए बुलाया था। अन्य में एक आरोपी दिल्ली में नौकरी कर रहा है तो दूसरा अधेड़ किसान है तथा अन्य बीए के छात्र हैं। सूत्रों की मानें तो एक आरोपी जो किसान है उसे पुलिस राजगढ़ चौकी पर बैठाए हुए थी।