फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन करने आई वृद्घा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आई वृद्घा की सोमवार को अबूझ हाल में मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए उसे अपने साथ घर लेकर चले गए। कुंडा प्रतापगढ़ निवासिनी मालती देवी 80 वर्ष अपने देवर के साथ उसके नाती के मुंडन कराने के लिए साथ आई थी। सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब कच्चा घाट पर स्नान करने के बाद दर्शन करने जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक को कोई संतान नहीं था। वह अपने देवर विजय 55 वर्ष के परिवार के साथ आई बोलेरो से आई थी। घटना से घबराए परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही मृतका को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें