शहर कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहा के पास गुरूवार की दोपहर बाइक सवार युवक की दूसरे बाइक से टकराने से सड़क पर गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पड़रा निवासी अमित कुमार उर्फ शेरू बाइक से कचहरी से घर जा रहा था। तहसील चौराहा पहुंचने पर वहां एक छात्रा को बचाने के प्रयास में वह दूसरी बाइक से टकरा गया जिससे वह सड़क पर गिर कर तड़पता रहा लेकिन किसी ने उसे उठाने की कोशिश नहीं की। बाद में वहां से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने युवक को तड़पता देख कर उसे अपने सहयोगियों की सहायता से अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृृत घोषित कर दिया।