फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नंबर की पिकप से एक गाय व छह बैल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। पिकप में गोवंश लादकर बिहार की ओर जा ही बोलेरो मंगलवार की सुबह क्षेत्र के सोनबरसा पुल के पास डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके का फायदा उठाते हुए पशु तस्कर क्षतिग्रस्त वाहन को वहीं छोड़ कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने सात गोवंश लदे पिकअप को पुलिस चौकी में लाकर खड़ा कर दिया और गोवंश को मुक्त कराते हुए ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि मंगलवार की सुबह सोनबरसा नहर के पास एक बिना नंबर की सफेद रंग की पिकअप खड़ी होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकप की तलाशी लिया तो उसमें एक गाय व छ: बैल बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि गोवंश को मुक्त कराते हुए स्थानीय ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया गया वहीं बिना नंबर के पिकअप को पुलिस चौकी पर लाकर सीज करते हुए वाहन स्वामी व पशु तस्कर के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें