फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्थान के दौरान अमेठी के युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


विंध्याचल (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर सोमवार सुबह सात बजे अमेठी से विंध्याचल दर्शन पूजन करने आए एक दर्शनार्थी की डूबकर मौत हो गई वहीं, उसका साथी बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमेठी निवासी विशाल जायसवाल पुत्र राम केवल जायसवाल अपने मित्र अमित जायसवाल के साथ त्रिवेणी एक्सप्रेस पकड़कर दीपावली पर बेचने के लिए चुनार से मूर्ति खरीदने जा रहे थे। सोमवार सुबह सात बजे विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो दोनों ट्रेन से उतरकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने निकल पड़े। दर्शन पूजन के पूर्व वे अखाड़ा घाट पर सोमवार सुबह सात बजे गंगा स्नान करने पहुंचे। बैरिकेडिंग न होने से वे गहरे पानी में चले गए और दोनों डूबने लगे। अमित तो किसी तरह बाहर निकल आया लेकिन विशाल पुत्र राम केवल जायसवाल (22) डूब गया। सूचना पर पहुंचे धाम चौकी प्रभारी चंद्रकांत तिवारी ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन घंटे बाद शव को बरामद कर लिया।





गंगा स्थान के दौरान अमेठी के युवक की डूबकर मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें