अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित रस्तोगी तालाब के प्रदीप ढाबा के पास रविवार की शाम सात बजे प्राइवेट बस के टक्कर से घायल साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निजी बस चालक बस लेकर भाग निकला। थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी संतोष विश्वकर्मा (50) पुत्र नरायन विश्वकर्मा जो पेशे से पेंटर का काम करता था। वह साइकिल से कहीं से पेंट का काम कर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह ढाबा के पास पहुंचा कि वाराणसी से सोनभद्र जा रही निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते घटनास्थल पर ही संतोष दम तोड़ दिया।