स्थानीय थाना क्षेत्र के लहंगपुर कस्बे में मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला चटका कर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी। चोर मंगलवार की रात मोहन जायसवाल की दुकान से 30 लीटर मोबिल, अनिल सोनी की दुकान का शटर का ताला तोड़ कर 15 सौ रुपये नगद तथा बिस्कुट, पान मसाला, सिगरेट करीब पांच हजार का सामान उठा ले गए। जबकि संतोष जायसवाल के कपड़े की दुकान व कृपाशंकर बिंद के यहां भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।