स्थानीय थाना क्षेत्र के दरगाह शरीफ मुहल्ले में मतदान के दौरान हुए मारपीट के मामले में पोलिंग एजेंट ने तीन युवकों के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। किशन गुप्ता पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी स्टेशन रोड़ ने आरोप लगाया है कि बुधवार को वह निकाय चुनाव में भाजपा का पोलिंग एजेंट बना हुआ था और बिना वजह उसे दरगाह शरीफ महुवरिया के तीन युवकों ने गाली गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। पोलिंग एजेंट के तहरीर पर पुलिस ने लालू यादव, दीपू व विजय के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुटी हुई है।