चुनार, जमुई। मिर्जापुर वाराणसी मार्ग पर सुंदरपुर गांव के सामने आटो ट्रक की जबरदस्त टक्कर मेँ सोमवार को आटो रिक्शा सवार दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण सभी को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले गए। वहां गंभीर रूप से घायल सात लोगों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। शेष पांच का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही चल रहा है।
सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक ओवरलोड आटो सवारी लेकर पड़ाव से चुनार स्टेशन आ रहा था। जैसे ही आटो वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सुंदरपुर गांव के समीप पहुंची चुनार की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर की आवाज सुन कर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल से कुछ ही दूर पर स्थित जमुई पुलिस पीकेट बूथ पर तैनात सिपाही घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले गए। वहीं सदाफल (58) निवासी मुगलसराय चंदौली व एक अन्य अज्ञात (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में सदाफल की पत्नी पार्वती (55), (60), पप्पू (30) ,सैफ अली (30) व अनूप जायसवाल (30)अदलहाट, पंकज (22)सिंगरौली, परवेज (20)गरौडी अदलहाट, को गंभव्ीर रूप से घायभल होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया और घायल शारदा देवी (45),निजामुद्दीन (40)नरायनपुर, तारामनी केशरी (38) मुगलसराय व चुनार के चौक की वंदना केशरी (37) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही चल रहा था। जबकि अंजली (13) पड़ाव को हल्की चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छोड दिया गया। दुर्घटना में मृत दोनों व्यक्तियों के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।