फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अहरौरा। क्षेत्र के पटिहटा गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से एक 41 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के मौत के मामले में छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार पटिहटा गांव निवासी सुदर्शन की पत्नी रीमा (41) ने गुरुवार की सुबह अपने शरीर के उपर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा लिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका का पति अपने घर के छत पर सोया हुआ था। जब वह उठा तो देखा कि उसकी पत्नी की जलने की वजह से मौत हो गई थी। सुदर्शन ने मोबाइल से फोन कर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकाल कर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगभग एक पखवारा पहले मृतका की बड़ी लड़की की शादी हुई थी, वही उससे छोटी वाली लड़की घटना के समय स्कूल गई हुई थी।






संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें