मिर्जापुर। मकान पर कब्जा दिलाने गई पुलिस पर सुतरी बम फेंकने और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास और बवाल करने वाले आरोपियों में एक को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कटरा कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम एक मकान पर कब्जा दिलाने पहुंचे नायब तहसीलदार और पुलिस के सामने कब्जेदार धीरज जायसवाल ने जमकर बवाल किया। पुलिस के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल बम डालकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो सुतरी बम पुलिस पर फेंकने लगा। इस बवाल को देखते हुए पुलिस वापस लौट आई। मेरे तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धीरज तथा नागेंद्र जायसवाल के खिलाफ मुकदमा कर आरोपी नागेन्द्र जायसवाल पुत्र सुरेश चन्द्र जायसवाल निवासी संगमोहाल थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर को रोडवेज तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरबहादुर चौधरी, उपनिरीक्षक री सरफराज अहमद आदि शामिल रहे।