सीखड़। चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरैया गांव में रेनू देवी (28) पत्नी गौरी शंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। बताया जाता है कि रेनू का उसके पति से शनिवार की सुबह पैसे को लेकर विवाद हुआ था। मृतका तीन बच्चों की मां थी। मृतका का पति गौरी शंकर दुबई में रह कर काम करता है। वह दो दिन पूर्व घर पर आया था। उसका पैसे को लेकर पत्नी से कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद उसकी पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।