फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस चक्का ट्रक दुकान में घुसा, एक विकलांग की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । सोनभद्र से बालू लाद कर वाराणसी की ओर जा रहा ट्रक ओवरटेक करने के प्रयास में बुधवार की शाम वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित मुजडीह चौराहे के पास बने एक पक्के दुकान में घुस गया जिससे दुकान धाराशायी हो गई। इसके मलबे में दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान तेज आवाज होने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने बोल्डर सड़क पर रख कर जाम लगा दिया जिससे दो घंटे तक एक तरफ लेन जाम रहा । मलबे में घायल युवक को सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया । क्रेन और जेसीबी की मदद से दुकान के कुछ हिस्से में फंसे ट्रक और मलबा को हटाया गया तब जाम समाप्त कराया जा सका।
विज्ञापन

सोनभद्र से एक दस चक्का ट्रक बालू लाद कर बुधवार की देर शाम वाराणसी की ओर जा रहा था। जैसे ही मुजडीह के समीप पहुंचा कि ट्रक सामने से जा रहे दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान ट्रक का पीछे का हिस्सा दूसरे ट्रक से टकरा गया और ट्रक अनियंत्रित होकर चाय पान की दुकान में घुस गया। दुकान में ट्रक घुसते ही पूरी दुकान भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में दबने से विकलांग अभिषेक 20 वर्ष पुत्र बाल्केश्वर की मौके पर ही मौत हो गई वही दुकान पर बैठे राजन पांडे 30 वर्ष पुत्र सुरेंद्र देव निवासी मुजडीह गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे के दौरान वही से बाइक लेकर जा रहा सुनील यादव और मूरत यादव बाइक और साइकिल छोड़ कर कूद गए जिससे वह दोनों बाल बाल बच गए और उनकी बाइक मलबे में दब कर क्षतिग्रस्त हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें