फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेटर की लापरवाही से संविदा कर्मी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के देवरी सब-स्टेशन पर आपरेटर की लापरवाही से विद्युत संविदा कर्मी झुलस गया। संविदा कमी को प्रथमिक स्वास्थय केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूप रानी हास्पिटल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खम्हरिया कला निवासी शिवानंद पांडेय पावर हाउस पर संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहा था। शुक्रवार देवरी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उसने पावर हाउस पर आपरेटर से देवरी फीडर का शट डाउन मांगा। आपरेटर द्वारा देवरी फीडर का शट डाउन न देकर पिपरा फीडर का शट डाउन दे दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उसे स्वरूप रानी हास्पिटल रेफर कर दिया गया। देवरी सब स्टेशन का संचालन ठेकेदार विनोद जायसवाल द्वारा किया जा रहा है। घटना के बाद भी मौके पर न तो विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी न ही ठेकेदार मौके पर पहुंचे। आपरेटर भी सब-स्टेशन छोड़कर भाग निकले। जिससे देवरी सब-स्टेशन की विधुत आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें