फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टोकार ट्रक की टक्कर दो घायल, सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर औराई मार्ग के शास्त्री सेतु पर शुक्रवार की शाम ट्रक अल्टो कार की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक द्वारा ट्रक छोड़ कर भागने के चलते पुल पर जाम लग गया। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता भारत भूषण दुबे परिवार के साथ विंध्याचल आ रहे थे। शाम करीब सात बजे जैसे ही अल्टो सवार लोग कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री सेेतु पर पहुंचे कि मिर्जापुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। जिसमें भारत भूषण दुबे 50 वर्ष, शीला दुबे 48 वर्ष घायल हो गए। दोनों वाहनों के बीच टक्कर होते ही ट्रक चालक ने कार सवारों का मृत समझ कर पुल पर ट्रक छोड़ कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनो को बाहर निकाल कर पास के चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें