मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड इलाके में एक अधेड़ का कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। छोटे पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जंगीरोड निवासी अशोक कसेरा 69 वर्ष के दो बेटे है। बड़ा बेटा शहर कोतवाली के दुर्गादेवी में रहता है। जबकि दूसरा बेटा नरेंद्र मोहन तुलसी चौक में रहता है। वह प्रतिदिन छोटे बेटे के यहां खाना खाने तुलसी चौक आया करता था। लेकिन रविवार को नहीं आया। सुबह करीब साढ़े दस बजे उसका छोटा बेटा अशोक को खाना खिलाने के लिए बुलाने गया। जहां कमरे में अशोक का फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी।