अदलहाट। क्षेत्र के फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार की रात्रि अज्ञात ट्रक ने वाराणसी की ओर से आ रही कार में टक्टर मार दिया। जिससे उसमें सवार सेवानिवृति चिकित्सक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
अवकाश प्राप्त सरकारी चिकित्सक डा. चंद्र मोहन तिवारी 62 वर्ष निवासी हर नारायण बिहार कालोनी सारनाथ वाराणसी शनिवार की रात्रि अपने रामनगर क्लीनिक से रावर्ट्सगंज में अपनी क्लीनिक पर जा रहे थे। कार सवार सेवानिवृत चिकित्सक जैसे ही वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर फत्तेपुर टोल प्लाजा के निकट पहुंचे कि सोनभद्र से वाराणसी की ओर से जा रहे अज्ञात ट्रक ने पास लेते समय कार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई ललित मोहन तिवारी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।