फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत करेंट की चपेट में से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के खास डीह गांव में सबमर्सिबल पंप के लिए बनाए गए कमरे में रविवार की सुबह करेंट लगने से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

खास डीह गांव में स्थित एक खेत में रविवार की सुबह मजदूर धान की रोपाई के लिए खेत से नर्सरी उखाड़ कर उसे दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए ठेले का इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब आठ बजे क्षेत्र के पियरवापोखरा निवासी बलमू (65) पुत्र दशमी खेत के पास बने कमरे में किसी काम से चले गए। इसी दौरान कमरे में लटक रहा नंगे ताक की चपेट आ गए जिससे करेंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खेत में कामकर रहे अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बलमू के दो पुत्रों में बड़े बेटे की दो वर्ष पूर्व बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें