फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी और नातिनों के जहर खाने की खबर पाते ही नंगे पांव छोड़ी नानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ससुराल से लिए गए 20 हजार रुपये कर्ज के बोझ चले दबे राजेश को शुक्रवार के दिन कर्ज न चुका पाने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। अपने मायके के निगाहों में नीचे न गिरने के चक्कर में आखिरकार अनुुराधा ने अपनी तीन मासूमों को जहर देकर मारना पड़ा। यहीं नहीं, खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई। बताया जाता है कि पतेरी गांव निवासी राजेश प्रजापति की दूसरी बेटी शिवानी की कुछ महीने पहले गिरने से पैर टूट गया था। इसके इलाज के लिए राजेश ने ससुराल से 20 हजार रुपये कर्ज के रूप में लिए थे। कहा था कि कुछ दिनों में चुका देगा लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद लिए गए रुपये को नहीं चुका पाया। इस पर अनुराधा ने कहा कि अगर वह पैसे नहीं देगा तो उसकी मायके में इज्जत घट जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इससे दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। राजेश की सांस शांति देवी के अनुसार, एक दिन अनुराधा ने फोनकर बताया था कि दोनों का पैसे को लेकर विवाद हो रहा है। इससे बातचीत बंद है। यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व शिवानी मेरे घर घूमने आई थी। इसे लेकर विवाद में दामाद ने साले को कुल्हाड़ी से काटकर मार देने की धमकी भी अपनी पत्नी अनुराधा को दी थी। इसकी जानकारी होने पर मैंने शिवानी को उसके घर भेजवा दिया था। इसी के चलते अनुराधा ने शुक्रवार को तीनों बेटियों को जहर देेने के बाद खुद भी जहर खा लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें