फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डाक्टर ने महिला का किया गर्भपात, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। डिप्टी सीमएओ एके सोनकर ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के हथिया फाटक स्थित एक झोलाछाप डाक्टर के विरुद्ध महिला की गर्भपात के बाद हुई मौत के मामले में सोमवार को कटरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में कथित चिकित्सक की डिग्री फर्जी पाई गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीमएओ अशोक सोनकर के अनुसार जंगीरोड कजिया तालाब निवासी विष्णु सोनकर की पत्नी छाया गर्भवती थी। विष्णु सोनकर उसे कटरा कोतवाली क्षेत्र के हथिया फाटक स्थित डाक्टर परिमल विश्वास के पास ले गया। विश्वास ने महिला का गर्भपात कर दिया। लापरवाही से इलाज करने के चलते उसकी हालत बिगड़ गई। स्थिति चिंताजनक होने पर झोलाछाप डाक्टर ने महिला को वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर वाराणसी गए। जहां उपचार के दौरान पांच अगस्त को उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया निवासी सुनील पांडेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमेश यादव के इसकी शिकायत की। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डा. अशोक सोनकर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घटना की जांच करने के निर्देश दिया। सोमवार को घटना की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने पाया कि परिमल विश्वास के पास चिकित्सा की कोई डिग्री नहीं है। इसके बाद डिप्टी सीमएओ ने आरोपी परिमल विश्वास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें