अहरौरा ।थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की बिंद बस्ती में बुधवार को रास्ते को लेकर हुए विवाद में चाचा भतीजे में लाठी डंडा से जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान भतीजा ने लाठी से हमला कर चाचा का सिर फोड़ दिया खून से लथपथ दोनो ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दिया। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के मानिकपुर गाँव के बिंद बस्ती मे पिछले कई दिनो से घर से सटे रास्ते को लेकर राजाराम पुत्र मल्लू और उसके भतीजे रामबली और चंद्रबली में विवाद चल रहा था बुधवार की सुबह राजाराम रास्ते मे लगे खूंटे को हटा रहा था इसी दौरान उसका भतीजा रामबली आ गया और विरोध करने लगा जिससे धीरे धीरे विवाद बढ़ता गया और देखते ही देखते दोनो पक्षों से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में भतीजे ने चाचा का सिर फोड़ दिया। मारपीट में एक पक्ष से राजाराम और उसकापुत्र मल्लू दूसरे पक्ष से रामबली और चंद्रबली पुत्र कल्लू घायल हो गए । दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है । पुलिस ने घायलावस्था में पीड़ित को अहरौरा सीएचसी मे भर्ती कराया है।