फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर घराती- बाराती में हुई मारपीट और पत्थरबाजीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली के अंतर्गत सीखड़ बाजार में खैरा गांव से गई बरात में डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बराती के बीच बुधवार की रात जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते ही पथराव शुरू हो गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर किसी पक्ष की ओर से नहीं मिली है। शादी संपन्न करा दी गई है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार को खैरा गांव सभा से मुन्नालाल गुप्ता के बेटे की बरात सीखड़ गांव में आई थी। रात करीब 11 बजे बरात द्वार पूजा के लिए लड़की पक्ष के घर पहुंची तो बराती डीजे पर डांस करने लगे। इसी बीच कुछ घराती भी आकर डांस करने लगे। दोनों के बीच एक भोजपुरी गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। नोकझोंक होते-होते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। देखते ही देखते ईंट और पत्थर चलने लगे। घराती और बराती एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पत्थर चलते ही घराती एवं बराती इधर उधर भागने लगे। आधे बराती बगैर खाना खाए ही वहां से भाग खड़े हुए। 10 से अधिक बराती घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें