अहरौरा । क्षेत्र के बौलिया के पास बुधवार की शाम युवक खेत में विद्युत केवल जोड़ रहा था । इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी द्वारा युवक के उपर राड से हमला कर दिया । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया । नगर के बौलिया मोहाल निवासिनी सुधा देवी ने पुलिस को तहरीर दिया कि उसका पति श्यामलाल बुद्धवार की शाम अपने खेत में विद्युत केबल जोड़ रहा था इसी दौरान विपक्षी राज नारायन व रवि और जय प्रकाश मिलकर राड से हमला बोल दिया । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । सुधा के तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया । थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि जमीनी विवाद में बौलिया गांव में मारपीट हो गया था पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज छानबीन की जा रही है ।